RGI_MKNarayan



श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने 1 नवंबर, 2022 को भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पूर्व, वे गृह मंत्रालय में अपर सचिव रहें हैं। गृह मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदोन्नति से पहले, वे वर्ष 2019-2021 में विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे।

श्री नारायण उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। अपने 25 वर्षों से अधिक के कार्यकाल में, उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और भारत सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए अलग-अलग भूमिकाओं में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। उन्हें लोक प्रशासन, नीति निर्माण, कराधान, स्वास्थ्य, कानून एवं व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था और संबंधित क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है।

श्री नारायण ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक, किंग्स कॉलेज लंदन से लोक नीति एवं प्रबंधन में एम.एस.सी. तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की है।